सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में
मैराथन दौड़ का आयोजन
देवास। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सभी कर्मचारियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। यही संदेश देने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड राकेश गाडगे ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनाए रखने के लिए 23 नवंबर को 5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने उत्साह से भागलिया। विनोद सिसोदिया, कमल सिंह ,राम सिंह,विजय कुमार, महेंद्र सोनोने ,मनन कुशवाहा ने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।सभी विजेताओं को जी एम मुकेश गर्ग, ए जी एम ईशिजाकी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

0 Comments