देवास। बीएनपी ब्रह्मबन्धुत्व संस्था देवास का अन्नकूट एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन श्रम कल्याण केन्द्र बीएनपी पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष घनश्याम पंडित एवं महासचिव पं राजकुमार शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम कि मुख्य अतिथि पं देवकृष्ण व्यास एवं पूर्व महापौर पं सुभाष शर्मा द्वारा भगवान श्रीनाथ जी को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया एवं सभी अतिथि एवं उपस्थित जनों के साथ भगवान श्रीनाथ जी की आरती उतारी । कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि पं गंगेश्वर जोशी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पं दिनेश मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था के संरक्षक पं संजय शुक्ला,देवास नगर निगम के पार्षद पं दीपेश कानूनगो, शंकरलाल शर्मा थे। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ एवं समाज एवं संस्था की सेवा एवं सहयोग करने वाले सम्मानीय व्यक्तियों का सम्मान उन्हें स्मृति चिन्ह सम्मान पदक देकर एवं चुनरी उडाकर सम्मान किया गया। संस्था के शिक्षा क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चे एवं बच्चियों को पुरुष्कृत किया गया। अतिथियों के भाषण में,पं गंगेश्वर जोशी ने कहा ब्राह्मणों को अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिये,देवकृष्ण व्यास ने कहा कि जन्मदिन इत्यादि हिन्दू कलेन्डर अर्थात तिथि के अनुसार मनाने चाहिये ।स्वयं को एवं अपने संस् महिलाओं एवं बच्चों की चेयर रेस एवं बाल फेंक प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं एवं बच्चों को पुरुष्कार प्रदान किये गये। पं महेन्द्र स्थापक द्वारा उपस्थित जनों को तुलसी के पौधे वितरित किये गये। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर दुबे ,मधुसूदन शर्मा,राहुल शर्मा,महेन्द्र शर्मा, जगदीश कानूनगो, अशोक चौबे, विष्णु शर्मा,डी पी शुक्ला, मांगीलाल तिवारी, राधेशयाम तिवारी,नरेन्द्र नागर,विष्णु पुराणिक,मुकेश जोशी, राजन मिश्रा, देवकी नंदन समाधिया, डा सुरेश शर्मा,सुरेश शर्मा, राजेश तिवारी, अभिषेक अवस्थी, राहुल त्रिवेदी, तरुण मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा,आदेश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम जोशी, विपुल तिवारी, आलोक चौबे,कुलदीप चौधरी, देवेन्द्र तिवारी, अनिल शर्मा, धर्मेन्द्र नागर,नरेश भार्गव, रामकृष्ण मिश्रा, के के चौबे, ब्रह्मानंद केष्टवाल, राजकुमार शर्मा, शरद शुक्ला,सतीष दुबे, आकाश अवस्थी, कृष्णकांत शर्मा, आर एन तिवारी ,जे पी पाठक,दिलीप पाण्डे,अभय पाण्डे,बी डी रावल,आलोक चन्द्र चौबे,मुकेश मिश्रा,बी डी रावल,व अन्य बहुत संख्या में विप्रबन्धु परिवार सहित उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन रुपराम मिश्रा एवं जगदीश कानूनगो ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजकुमार शर्मा ने किया, अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया,उपरोक्त जानकारी अशोक चौबे ने दी।

0 Comments