Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देवास, 10 नवंबर 2025 [शकील  कादरी] जिले में भगवान बिरसा मुंडा जी की शौर्य गाथाओं का प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ संपूर्ण जिले में भ्रमण कर भगवान बिरसा मुंडा तथा आदि कर्मयोगी अभियान का प्रचार एवं प्रसार कर जन सामान्य तक जानकारी पहुंचाएंगे। 
उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती को प्रदेश एवं जिले में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आदिवासियों के आदर्श भगवान बिरसा मुंडा अपनी धरती की रक्षा करने के लिए कम उम्र में ही अंग्रेजों के विरुद्ध जंग में मुख्य भूमिका निभाई एवं आदिवासियों के वर्चस्व तथा धरती की रक्षा की थी। इनके योगदान तथा गाथा को जीवित रखने के लिए 01 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...