Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर देवास विधायक को दिया ज्ञापन

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर देवास विधायक को दिया ज्ञापन

देवास। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए संघ जिलाध्यक्ष जगदीश तंवर के नेतृत्व में देवास विधायक निवास आनंद भवन पैलेस पहुंचकर गायत्रीराजे पवार से भेंट कर 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने विधायक को वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पदस्थापन और नियमितीकरण की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। श्री तंवर ने ज्ञापन में बताया कि दैनिक वेतनभोगियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने समेत ग्राम रक्षकों (कोटवार) को नियमित सेवा का दर्जा दिया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक आयोग गठित करे, ठेका प्रथा समाप्त करे, विभागवार वरिष्ठता सूची जारी करने और उन्हें नियमित सेवा का अवसर प्रदान करे। अन्य मांगों में कर्मचारियों का वर्दी धुलाई भत्ता 50 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए प्रतिमाह करना और सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। संघ पदाधिकारियों ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी बताई। इसके तहत 26 दिसंबर को सांकेतिक धरना, 16 जनवरी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और 29 जनवरी को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 21 फरवरी 2026 को भोपाल में विशाल प्रदर्शन और आमसभा आयोजित की जाएगी। यदि शासन ने 15 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान पेंशनर्स संघ जिलाध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी, मप्र तृतीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा, मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेन्द्र पुजारी, मोहन सिंह बैस, पुरूषोत्तम माली, विजय पाठक, रामस्वरूप कहार, रंजीत अस्ताया, कमलेश, सतीष गोयल सहित बडी संख्या में संघ के कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...