Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अ. भा. क्षत्रिय महासभा का स्नेह एवं सम्मान समारोह 16 दिसंबर को,,, राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व क्षत्रिय समाज के गणमान्यजन होंगे शामिल

अ. भा. क्षत्रिय महासभा का स्नेह एवं सम्मान समारोह 16 दिसंबर को,,,

 राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व क्षत्रिय समाज के गणमान्यजन होंगे शामिल

देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में स्नेह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को सायं 4 बजे से श्री महाराणा प्रताप परिसर, मक्सी रोड, देवास में आयोजित होगा। समारोह में क्षत्रिय समाज के अनेक राष्ट्रीय, प्रदेश एवं समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ठाकुर मलखान सिंह जी, भंवर परीक्षित सिंह जी सोलंकी (पानरवा रियासत, मेवाड़), श्री दिलीप सिंह राणा (खीरसराय सूर्यगढ़ पैलेस, गुजरात), श्रीमती करिश्मा हाड़ा, ठाकुर रघुवीर सिंह बघेल (अध्यक्ष श्री महाराणा प्रताप ट्रस्ट, देवास), कुंवर जितेंद्र सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यवाहक, अ. भा. क्षत्रिय महासभा, नई दिल्ली) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही ठा. उमाशंकर सिंह कुशवाह (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्रीमती राखी परमार (प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), श्रीमती हेमलता सिंह चौहान (महिला अध्यक्ष, राजस्थान), श्रीमती खुशी राठौड़ (प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान–दुबई), ठाकुर राजवीर सिंह बघेल, श्री राजा ठाकुर जी (अध्यक्ष, यूनियन सनफार्मा) एवं श्री शक्ति सिंह चंदेल भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह समारोह समाज में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम के निवेदक ठाकुर जैनेन्द्र सिंह पंवार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), ठाकुर विजय बहादुर सिंह राठौड़ (संभागीय अध्यक्ष), श्री दिलीप सिंह सोलंकी (जिलाध्यक्ष), श्री सौदान सिंह परिहार (नगर अध्यक्ष) एवं श्री रविन्द्र सिंह पंवार (सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश) आदि ने समाज के सभी गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...