देवास: औदुम्बर वाणी पत्रिका के प्रबंधक श्री ओम चौधरी ने बताया की औदुम्बर ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका ‘औदुम्बर वाणी’ के 27 वें वर्ष प्रवेशांक का विमोचन वाणी कार्यालय देवास में सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. श्यामसुंदर चौधरी, विशेष अतिथि प्रो. प्रदीप दुबे, सतीश दुबे, राजेंद्र जोशी, विपिन चौधरी थे। , कार्यक्रम की अध्यक्षता संपादक अशोक चौधरी द्वारा की गई ।कार्यक्रम के प्रारम्भ में पत्रिका के संस्थापक, स्वर्गीय महेशचंद्र चौधरी ‘अकिंचन’ की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सरस्वती वंदना का सुमधुर प्रस्तुति दीपक चौधरी ने दी। अतिथियो का शब्दों से स्वागत श्रीमती रक्षा चौधरी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, शशिकांत जोशी, वीरेंद्र जोशी, आदित्य चौधरी, श्रीराम पुराणिक, दीपक चौधरी, गजेंद्र चौधरी, गरिमा शर्मा, शची कानूनगो, ज्योति जोशी, सुलोचना द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन भावेश कानूनगो ने किया। समारोह का समापन ‘औदुम्बर है हम, औदुम्बर’ गीत के सामूहिक गान के साथ हुआ।

0 Comments