Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम प्री-समिट में उमड़ा युवा उद्यमियों का उत्साह, कलेक्टर ने बताई विकास की नई राहें,,देवास द्वारा प्री-समिट का भव्य आयोजन, 50 से अधिक युवा उद्यमियों ने की सहभागिता

यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम प्री-समिट में उमड़ा युवा उद्यमियों का उत्साह, कलेक्टर ने बताई विकास की नई राहें,,
देवास द्वारा प्री-समिट का भव्य आयोजन, 50 से अधिक युवा उद्यमियों ने की सहभागिता

देवास। यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (व्हायईएफ) देवास द्वारा 11 दिसम्बर 2025 को श्री खेड़ापति इंटरनेशनल होटल में प्री-समिट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देवास जिले के 50 से अधिक युवा उद्यमियों ने भाग लिया। यह आयोजन 20 दिसम्बर को इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय उद्यमिता समिट के अंतर्गत प्री-इवेंट के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह रहे, जिन्होंने युवाओं को उद्यम स्थापना, नवाचार और क्षेत्रीय विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने देवास की औद्योगिक संभावनाओं, शासन की योजनाओं तथा इंदौर-उज्जैन के मध्य स्थित देवास के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन हर संभावित उद्यमी की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। मुख्य वक्ता के रूप में एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सिद्धार्थ सिंह उपस्थित रहे। अतिथि वक्ताओं में जिला उद्योग केंद्र एवं एमएसएमई के जनरल मैनेजर रतन सिंह डावर तथा टीएसीसी ग्रुप के आर एण्ड डी मैनेजर रविराज शाह शामिल हुए। शुरुआत में फोरम के रजतपाल सिंह ने फोरम के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा पिछले चार वर्षों में युवाओं के बीच इसके प्रभाव की जानकारी दी। पहले सेशन में रतन सिंह डावर ने युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने, स्टार्टअप शुरू करने तथा शासकीय सब्सिडी व योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रक्रिया एवं सहायता तंत्र को स्पष्ट किया। दूसरे सेशन में रविराज शाह ने देवास में स्थापित होने जा रहे लिथियम बैटरी प्लांट की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट युवाओं के लिए अनेक रोजगार एवं उद्यम अवसर लेकर आएगा। उन्होंने बैटरी निर्माण से लेकर पावर जनरेशन तक की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की। तीसरे सेशन में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बढ़ते भारत में देवास की महत्त्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने आईटी सेक्टर, शिक्षा, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और नए उद्योगों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं को नवाचार के साथ आगे आने के लिए प्रेरित किया। चौथे सेशन में सिद्धार्थ सिंह ने इंदौर में 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की व्हायईएफ भारत समिट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ओ व्हाय ओ फाउंडर रितेश अग्रवाल, अमोघ लीला दास, जेड ब्लैक फाउंडर अंशुल अग्रवाल, विख्यात प्रोडकास्टर राज शमानी, किमीरिका फाउंडर रजत जैन सहित कई प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। समिट का पंजीयन yefbharat-org पर उपलब्ध है। पाँचवें सेशन में हरिओम मिश्रा ने देवास में विकसित हो रहे देवीलोक परियोजना के विजन, डिजाइन, कला विशेषताओं एवं स्थानीय व्यवसाय अवसरों की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में फोरम के सदस्य अनुभव शुक्ला ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित युवा उद्यमियों का आभार व्यक्त किया तथा इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय समिट में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने हेतु आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...