69 एसजीएफआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई मुखर्जी नगर देवास का शानदार प्रदर्शन
देवास। 69 वीं एसजीएफआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सीबीएसई विद्यालय मुखर्जी नगर ने जीत का परचम लहराया। विद्या भारती मालवा सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई मुखर्जी नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में बहिन शार्वी चौधरी ने स्वर्ण पदक, बहिन कनिष्का बघेल ने कांस्य पदक, भैया वंश सोनी ने कांस्य पदक एवं भैया वेदांश विश्वकर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया l दिनांक 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक इंदौर में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से सभी 29 राज्य एवं यूनियन टेरिटरीज और विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता की। जिसमें चारों भैया/बहिनों ने सभी राज्यों के खिलाड़ियों को हराते हुए पदक तालिका में अपने नाम दर्ज किये । भैया/बहिनों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्या भारती मालवा, सरस्वती विद्या मंदिर मुखर्जी नगर समिति परिवार, विद्यालय के आचार्य परिवार ने भैया/बहिनों व इनके परिवार को ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की । यह जानकारी कोच आतिश माली ने दी।

0 Comments