जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश,,
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह 80 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिये
देवास :16 दिसम्बर 2025 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 80 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या कलेक्टर श्री सिंह को बताई। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक शमीम शेख ने ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
मकान का पट्टा दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक हरिशंकर पिता राम रतन निवासी नेमावर ने मकान का पट्टा दिलवाने के संबंध में आवदेन दिया, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले सके। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाये
जनसुनवाई में आवेदक बंशीलाल पिता छोगालाल निवासी राजोदा ने कृषि भूमि पर खसरा बी-1 में नाम नहीं आने पर राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
नाली का काम पुन: शुरू कराया जाये
जनसुनवाई में ग्राम कालुखेडी के निवासियों ने ग्राम में रूके हुए नाली के काम को पुन: शुरू कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments