Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री खाटू श्याम सेवा समिति का मासिक ताली कीर्तन सम्पन्न,,भटके क्यों दर बदर कर भरोसा श्याम पर

श्री खाटू श्याम सेवा समिति का मासिक ताली कीर्तन सम्पन्न
भटके क्यों दर बदर कर भरोसा श्याम पर
देवास। देवास की खाटू श्याम भक्तों की सबसे प्रथम पारिवारिक संस्था श्री खाटू श्याम सेवा समिति का मासिक श्याम संकीर्तन रमेश भावना आहुजा के निवास सिविल लाइंस पर सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी श्यामप्रेमियों ने ताली संकीर्तन करते हुए खूब भक्ति भाव से भजन गाए अध्यक्ष जे पी शर्मा ने बताया की श्री देवाय नमः के जाप मंत्र और श्याम जयकारों के साथ आहूजा परिवार ने पवित्र ज्योत प्रज्वलित की। गजानन गणपति एवं बजरंग बली को आव्हान कर अनूप जैन ने भटके क्यों दर बदर कर भरोसा श्याम पर जैसे भावपूर्ण भजनों की झड़ी लगा दी। भावेश लखमानी ने आयोलाल झूलेलाल, रूपल सोमानी ने दे दो दे दो दर्शन दे चक्र सुदर्शन धारी, लिटिल मास्टर जयेश विजयवर्गीय ने तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना भजन गाया। ढाई घंटे तक चले संकीर्तन में एक से बड़कर भजन प्रस्तुत किए गए। ज्यौत व्यवथा कीर्तन प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने सम्हाली। श्याम प्रभु का श्रृंगार जे पी शर्मा, विपिन विजयवर्गीय, अमित पंडित, पीयूष शर्मा आदि ने किया। रमेश भावना आहूजा का पुष्पहारों द्वारा शंकरलाल शर्मा, महेश अग्रवाल एवं सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया। आभार अशोक सोमानी ने माना। उक्त जानकारी कीर्तन प्रभारी देवेन शर्मा ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...