Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वाल्मीकि समाज संगठन को नई मजबूती, तीन प्रमुख पदों पर हुई नियुक्तियां

वाल्मीकि समाज संगठन को नई मजबूती, तीन प्रमुख पदों पर हुई नियुक्तियां
देवास। 
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश राहुल निंधाने रतलाम के अनुमोदन पर तथा चौधरी सुरेन्द्र कुमार लोहट संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत नई दिल्ली की अनुमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामसेवक जी कटारे ग्वालियर एवं नवीन पारछे वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाजापुर की अनुशंसा पर अनिल कराड़े प्रदेश अध्यक्ष राजगढ़ ब्यावरा द्वारा सचिन आदिवाल को देवास जिला अध्यक्ष एवं जितेन्द्र फतरोड को देवास जिला प्रभारी व अमर रांगवे को देवास (शहर अध्यक्ष) नियुक्त किया। इससे समस्त देवास वाल्मिकी समाज एवं इनके ईष्ट मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई व तीनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्वयंम वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन पारछे ने देवास पहुंच कर नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी व समस्त देवास वाल्मिकी समाजजनों ने भारी तादाद में एकत्रित हो कर श्री नवीन पारछे का व तीनो नव नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया व आतीश बाजी भी की। इसी स्वागत सम्मान में शामील हुए समाजजनों में सर्व महेन्द्र घारु, संजय सांगते, विक्की भैया सांगते, शंकर सांगते, सुभाष बाथम, कान्हा बैस, कुंदन मेहरा, विजय जलोदिया, छोटु भैया डाबर लोकेंद्र राधे, पंकज यादव कल्लू बागरी, आकाश आदिवाल, शंकर आदिवाल, रवि ठाकुर, सचिन चौहान आदि समाज जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...