Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट पॉल में आलम ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर, छात्राओं में दिखा उत्साह

सेंट पॉल में आलम ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर, छात्राओं में दिखा उत्साह
देवास। सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में मिशन हिफाजत के तहत सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी गुर सिखाए। ब्राइट स्टेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मरक्षा की बुनियादी एवं उन्नत तकनीकों से परिचित कराया गया। वर्कशॉप में मास्टर आलम ने बताया कि दैनिक जीवन में काम आने वाली सामान्य वस्तुएँ—जैसे पेन, बैग, चाबी आदि—कठिन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण साधन साबित हो सकती हैं। साथ ही अत्याधुनिक सेल्फ डिफेंस इक्विपमेंट के उपयोग का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने रियलिस्टिक, फास्ट, सिंपल और इफेक्टिव तकनीकों का अभ्यास करवाते हुए बताया कि आत्मरक्षा कौशल हर लड़की और महिला के लिए आज के दौर में अनिवार्य हो गया है। मास्टर आलम पिछले चालीस वर्षों से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सेल्फ डिफेंस और स्पोर्ट्स दोनों अलग-अलग हैं। खेल में आप मेडल जीतते हैं, लेकिन आत्मरक्षा जिंदगी की जंग जीतने की कला है।” उन्होंने छात्राओं से डर को छोड़कर आत्मविश्वास के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आह्वान किया। वर्कशॉप में अपर्णा द्विवेदी और सुमित्रा चंद्रवंशी ने ट्रेनिंग में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक फादर डॉ. सी. माइकल जॉन ने मास्टर सईद आलम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एलिस थॉमस, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, निखला गुप्ता सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रेचल पवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रफीक खान द्वारा किया गया। वर्कशॉप में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...