कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी के प्राचार्य श्री चेतन यादव को इमर्जिंग एजुकेशन हीरो अवार्ड
देवास: इंदौर में आयोजित ई जी एन एजुकेशन लीडरशिप सबमिट अवार्ड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी के प्रिंसिपल श्री चेतन यादव को “Emerging Education Hero Award” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार,नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। पिछले पाँच वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए श्री यादव ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और आधुनिक सोच को विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025 को
एसेंशियल लग्जरी होटल इंदौर में आयोजित किया गया जिसमें देशभर के शिक्षाविद, संस्थान प्रमुख और शिक्षा नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री चेतन यादव ने कहा की
“यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए है जो शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम मानते हैं।”
इस उपलब्धि से न केवल कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी का नाम रोशन हुआ है, बल्कि इंदौर और मध्यप्रदेश के शिक्षा क्षेत्र को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

0 Comments