देवास हास्पिटल व क्वींस नर्सिंग होम पर कचरा संग्रहण गाडी मे मेडिकल वेस्ट डालने पर चालानी कार्यवाही
देवास। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अमले के द्वारा आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम की घरों घर जाने वाली कचरा संग्रहण गाडीयों मे अस्पतालो के द्वारा मेडिकल वेस्ट डालने पर निरंतर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी देवास हास्पिटल के द्वारा निगम की कचरा संग्रहण गाडी मे मेडिकल वेस्ट डालने पर रूपये 15 हजार तथा क्वींस नर्सिंग होम पर रूपये 5हजार की चालानी कार्यवाही मौके पर ही की गई। चालानी कार्यवाही निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार के द्वारा निगम स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते के साथ की गई।
0 Comments