देवास: [शकील कादरी] जिला मिनी गोल्फ एसोसिएशन एवं पद्मजा हायर सेकेण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 4 थी मिनी गोल्फ स्टेट चौंपियनशिप का शुभारंभ महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, युवा उद्योगपति पावेल राजानी, प्रेमनाथ तिवारी, मध्य प्रदेश मिनी गोल्फ एसोसिएशन के सचिव कौशल शिवरे, विश्वामित्र अवर्डी सचिन कस्तूरे, पदमजा हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर स्वप्निल जैन, जितेंद्र जायसवाल आदि के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत स्वप्निल जैन, अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, रागिनी चौहान, शशिकांत नकसवार, मंदसौर से मनोहर घारू, निधि सावनेर, इंदौर से आयुष चौधरी, रतलाम से भूपेश टॉक, नर्मदा पुरम से हर्षिता चोरे, राजगढ़ से धीरज मंडलोई आदि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि पदमजा हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मिनी गोल्फ की कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है और यहां से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पावेल राजानी ने कहा निरंतर किया गया प्रयास व्यर्थ नहीं जाता वैसे ही खेलों में लगातार प्रैक्टिस करते रहे सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालक भरत वर्मा ने किया एवं आभार अनिल श्रीवास्तव ने माना।
प्रतियोगिता के परिणाम
सिंगल एवं डबल्स में इंदौर जिला एवं देवास जिला मिनी गोल्फ टीम ने अपने-अपने मेचो में बढ़त बनाते हुए नर्मदा पुरम मंदसौर रतलाम को हराकर बढ़त बरकरार रखी है।

0 Comments