Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन का विकास होता हैं-जावेद पठान

खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन का विकास होता हैं-जावेद पठान
देवास। इनोवेटिव पब्लिक हा. से. स्कूल देवास की दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ हुआ। इस शुभारम्भ समारोह में अतिथि के रूप में जावेद पठान युवा समन्वयक  खेल युवक कल्याण विभाग देवास और यूनुस खान युवा समन्वयक  खेल युवक कल्याण विभाग देवास थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत सय्यद मक़सूद अली, संजय देवल, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग, हेड बॉय अयान मिर्ज़ा ने किया। इस वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में कब्बडी, वॉलीबॉल, रस्साकसी, पिट्टू, स्केटिंग, चेयर रेस, निम्बू रेस आदि सहित विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जावेद पठान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासन का महत्त्व, सफलता की ओर पहला कदम रहता हैं। एक खिलाड़ी तभी श्रेष्ठ बन सकता है जब वह समय एवं नियमों का पालन करने वाला और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हो। यूनुस खान ने विद्यार्थियों को कहा कि खेलों में भाग लें, अनुशासन अपनाएँ और अपने लक्ष्य की ओर निष्ठापूर्वक बढ़ते रहें। इस स्पोर्ट्स मीट के शुभारम्भ के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट किया गया साथ ही खेल भावना की शपथ ली। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरुप पौधे विद्यालय की उपप्राचार्य शबीना सय्यद, हेड गर्ल सानिया खान ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन सय्यद सदाकत अली ने किया एवं आभार सय्यद मक़सूद अली ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...