Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का किया भ्रमण।

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का किया भ्रमण। 
 देवास: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय देवास द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया 2026 - 27 को सुचारू रूप क्रियान्वित करने के लिए कॉलेज चलो अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास,  महारानी राधाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,  नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास का भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपीएस राणा के मार्गदर्शन में गठित समिति के नोडल अधिकारी डॉ संजय गाडगे के समन्वय से प्रवेश प्रक्रिया, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,  राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी प्रदान की गई। डॉ संजय सिंह बरौनिया ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को बताया और प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयां हेतु महाविद्यालय के हेल्प सेंटर पर उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान हेतु प्रेरित किया। डॉ दीप्ति ढ़वले ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विषय चयन, बहुसंकाय विषय वोकेशनल विषय बहु-आगमन एवं 
बहु- निर्गमन पर प्रकाश डाला। डॉ राकेश कोटिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ संदीप सिंह नगर ने नेशनल कैडेट कोर एवं खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कॉलेज चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य  डॉ लता धूपकारिया, डॉ लीना दुबे, डॉ सचिन दास, श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, डॉ सीमा परमार, श्री दीपक अटारिया का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...