Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनकल्याणकारी योजनाओं की उपायुक्त श्री जाफरी ने की समीक्षा,,अर्बन कामगार पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का नवीन पंजीयन करे - उपायुक्त श्री जाफरी

जनकल्याणकारी योजनाओं की उपायुक्त श्री जाफरी ने की समीक्षा,,
अर्बन कामगार पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का नवीन पंजीयन करे - उपायुक्त श्री जाफरी
देवास। 24 दिसंबर 2025, अमृत मित्र योजना एक अभिनव पहल है जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति,पर्यावरण संरक्षण और समुदाय-आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह योजना मुख्यतः महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से लागू की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को योजना में शामिल करने के अधिक से अधिक प्रयास करें ताकि वे पानी की निगरानी, लीकेज पहचान और निगरानी गतिविधियाँ दैनिक रूप से कर सकें। साथ ही पौधरोपण और पर्यावरण सुरक्षा गतिविधियाँ को भी इन्हीं महिला समूहों द्वारा पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर किया जा सके।
यह बात नगर निगम के एन.यू.एल.एम.विभाग की निगम सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त जाकिर जाफरी ने कही। उन्होंने कहा कि अर्बन कामगार पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का पंजीयन नवीन पंजीयन करे। इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले, सफाईकर्मी, घरेलू कामगार, ड्राइवर, होटल व ढाबा कर्मी, दिहाड़ी मजदूर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर आदि अपना पंजीयन कर सकते हैं।
निगम के एन.यू.एल.एम. विभाग के सिटी मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बैंक अनुसार समीक्षा, अमृत मित्र योजना के कार्यदेश की समीक्षा, स्वनिधि से समृद्धि योजना की समीक्षा, संबल योजना के तहत पंजीयन, अनुग्रह सहायता एवं अंत्येष्टि सहायता की समीक्षा,अर्बन कामगार पोर्टल पर नवीन पंजीयन की समीक्षा, दीनदयाल रसोई योजना की समीक्षा और रैन बसेरे के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि के 15 हजार रुपए लोन के नवीन प्रकरणों के आवेदन प्राप्त करने के लिए मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में स्थाई कैंप लगाया जाए। बैठक में उपयंत्री विजय जाघव, मुजफ्फर अली, हेमंत श्रीवास, सुनील जोशी, मुकेश सोलंकी, आकांक्षा मीणा, ज्योति पांचाल, अंजुम शेख सहित समस्त एन.यू.एल.एम.विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...