Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बोसवा संगठन का पांचवा युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को देवास में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ

बोसवा संगठन का पांचवा युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को देवास में गरिमामय रूप  से  संपन्न हुआ 
देवास: बोसवा संगठन का पांचवा युवक युवती परिचय सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संत एवं महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गान हुआ बच्चों की सहभागिता से भावपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशवंत सिंह परमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश (से. नि) थे। उन्होंने अपने उ‌द्बोधन मैं कहा की युवतियाँ को उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित करते हुए बेटियों की प्रगति से समाज एवं देश दोनों का नाम रोशन होता हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोसवा अध्यक्ष श्री शांतिलाल सोलंकी ने की, उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली उ‌द्देशय एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवा कर मंच पर आकार अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में लगभग 550 समाज जन की गरिमामयी उपस्थित रही।
आयोजन के संयोजक श्री गंगाराम जी एवं श्री विशेष मालवीय जी रहे, जिनके कुशल संयोजन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
युवक-युवतियों की जानकारी का संकलन श्री निलेश पंवार द्वारा किया गया तथा सभी पंजीकृत प्रतिभागियों का पीडीएफ तैयार कर मुख्य अतिथि एवं बोसवा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द द्वारा मंच से व्हाट्सएप पर विमोचन किया गया। सभी प्रतिभागियों का क्रमशः मंच पर परिचय कराया गया।
कार्यक्रम में बैंक नोट प्रेस कर्मचारी संघ, देवास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन जाधव, श्री सचिन पवार एवं समिति द्वारा मुख्य अतिथि, बोसवा अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी का हार एवं शाल से सम्मान किया गया।
इसके अतिरिक्त, BOSWA चुनाव पश्चात 50 नव नियुक्त आजीवन सदस्यों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा समाज के बाहुल्य वाले 15 जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गयीं। यह आयोजन सामाजिक एकता, नेतृत्व और संगठित प्रयास का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन बोसवा सचिव श्री दिनेश मालवीय जी ने किया। अंत मैं आभार श्री रमेश पंवार कोषाध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...