भारत विकास परिषद ने स्वेटर, तिलगुड और मोजों का वितरण किया
देवास। ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा ग्राम दद्दू खेड़ी में गुरुकुल एकेडमी (शालिनी चव्हाण ) द्वारा 50 छोटे बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया और डॉ. मीना राव द्वारा 50 मौजों का वितरण किया गया साथ ही डॉ.कीर्ति गोयल और सुरेश दसानिया की ओर से है गुड तिल के लड्डू व गुड पट्टी का वितरण किया गया। इस अवसर पर परिषद के मेम्बर मुकुल रागनेकर और वंदना रागनेकर व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। उक्त जानकारी परिषद के कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments