Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अनुपमा श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष

अनुपमा श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव को महिला प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से समाज के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए की गई है। अपनी नियुक्ति  पर अनुपमा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी। मेरी प्राथमिकता प्रदेश भर में कायस्थ महिलाओं को संगठित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना एवं कायस्थ महिलाओं का  सशक्त नेटवर्क तैयार करना है । शिक्षा,स्वरोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाना,अनाथ बच्चों एवं वृद्धों की सहायता,भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है। इनकी नियुक्ति पर महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों,समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनायें दी हैं ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...