Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वैश्य महासम्मेलन ने की उपमुख्यमंत्री से भेंट

वैश्य महासम्मेलन ने की उपमुख्यमंत्री से भेंट
देवास। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की देवास जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट की गई । इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने प्रभारी मंत्री को वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों तथा संगठन की जानकारी दी गई । इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन करते हुए प्रदेश में वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए वैश्य महासम्मेलन के कार्यक्रमो को अनुकरणीय बताया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव , जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया,  पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती , नंदकिशोर पाटीदार,  वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल,  तहसील अध्यक्ष रजनीश पोरवाल,  जिला महामंत्री शिवकुमार संघवी , सत्यनारायण संघवी , पीयूष पोरवाल,  विपिन संघवी,  नवीन संघवी और राजेश धनोतिया आदि उपस्थित थे।  यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...