Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव का समाज ने किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव का समाज ने किया भव्य स्वागत

देवास:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-देवास के प्रबुद्ध जनों एवं सम्मानीय सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और सम्मानित किया। इस  अवसर पर अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि अपार स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार और यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं अपितु सारे समाज के विश्वास का है और हम सभी मिलकर समाज को नई ऊँचाईयों तक ले जाएंगे। इस अवसर पर देवास जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ, अंशा कुलश्रेष्ठ, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीता श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव,स्वाति श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, ममता वर्मा,जितेन्द्र श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, दिलीप निगम, अलका निगम, छाया कानूनगो, आशुतोष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, संगीता कानूनगो, धरा कानूनगो, दीप श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...