Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व ध्यान दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल,,पुलिस ग्राउंड में आयोजित ध्यान सत्र में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

विश्व ध्यान दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल,,

पुलिस ग्राउंड में आयोजित ध्यान सत्र में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

 देवास: [शकील कादरी] पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना,अतिरिक्त पुलिस  महानिदेशक महोदय ( प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय (प्रशासन) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में पुलिस जवानों को तनामुक्त करने, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने,कार्य क्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर समस्त थानों में साप्ताहिक ध्यान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में आज 21 दिसम्बर “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर जिले के समस्त 24  थानों एवं 08 पुलिस चौकियों (पुलिस लाइन सहित) में साप्ताहिक ध्यान की शुरुआत की गई,कार्यक्रम जूम लिंक के माध्यम से पुलिस मुख्यालय एवं हार्टफुलनेश संस्था कान्हा शांति वनम हैदराबाद (तेलंगाना ) से लाइव प्रसारित किया गया । सम्पूर्ण जिले के थानों/चौकियों में 800 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर किया ध्यान । 
हर वर्ष 21 दिसंबर को विश्वभर में विश्व ध्यान दिवस मनाया जाता है,जो मानव जीवन में मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और ध्यान की प्राचीन परंपराओं को सम्मानित करता है। यह दिन न केवल ध्यान के लाभों को उजागर करता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान केंद्रित करना है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने विश्व ध्यान दिवस 2025 के अवसर पर अपने सभी थानों में साप्ताहिक ध्यान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करना है। पुलिस लाईन में अयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरनारायण बाथम, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय शर्मा,रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह ठाकुर,जिला स्तरीय हार्टफेलनेश टीम, होमगार्ड, एसएएफ, ग्रीन आर्मी एवं पुलिस परिजन  उपस्थित रहे*।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...