Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संपत्तिकर के बडे बकायादरों पर निगम ने की कुर्की की कार्यवाही

संपत्तिकर के बडे बकायादरों पर निगम ने की कुर्की की कार्यवाही
देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर संपत्तिकर के बडे बकायादारों पर निगम के राजस्व विभाग के अमले के द्वारा कुर्की की कार्यवाही की गई। जिसमें वार्ड 1 मे महेश हेमराज ठाकुर 20 बिलावली खेडा पर बकाया संपत्तिकर की राशि 23 हजार 187 रूपये, अभिमन्यु पिता कन्हैयालाल गंगवानी एबी रोड बायपास पर 3 लाख 83 हजार 496 रूपये, अर्जुनसिह पिता मदनसिंह ठाकुर बिलावली पर 51 हजार 17 रूपये की राशि जमा नही करने की दशा मे निगम द्वारा कुर्की की कार्यवाही कर तालाबंदी की गई। कार्यवाही निगम राजस्व उपनिरीक्षक मनोरमा बर्मन के द्वारा सहायक राजस्व निरीक्षक महेन्द्रसिह परिहार, गौरवसिह राठौड, रवि पटेल, रविन्द्र चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, गजराज हेमंत के साथ की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...