सेवानिवृत्ति के अवसर पर मनोहर लाल पटेल का विद्यालय में हुआ भावभीना सम्मान
देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक प्राचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के उच्च श्रेणी शिक्षक मनोहरलाल पटेल अपनी शासकीय सेवा के 43 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एक गरिमा मई कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय परिवार ने श्री पटेल का सम्मान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
शिक्षिका अंकिता व्यास एवं अंजू सोलंकी के मार्गदर्शन में छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस आयोजन में श्री पटेल का परिवार भी उपस्थित रहा। प्रशस्ति पत्र और हार श्री फल से स्टाफ ने सम्मान किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन सादिया खान ने किया। अतिथि के रूप में ओ पी दुबे उपस्थित रहे। श्री दुबे ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि श्री पटेल की यह सक्रियता सेवा भावना सतत जारी रहेगी। श्री पटेल ने अपने कार्यकाल में छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया है,संस्था के लिए ,छात्रों के लिए रचनात्मक कार्य में वे सदैव तत्परता से लगे रहे हैं। उक्त विचार संस्था के प्राचार्य के के मिश्रा ने व्यक्त किए। शिक्षक आर एस सोलंकी ने भी श्री पटेल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय को उनके सेवानिवृत होने के पश्चात उनकी कमी महसूस होगी। अनामिका अग्निहोत्री ने भी उनके व्यवहार और कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी जरूरत पड़ने पर छात्रों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में उनका कार्यकाल यादगार रहा है,वे संस्था से मिले स्नेह सम्मान को कभी भुला नहीं पाएंगे।कार्यक्रम का संचालन अनुज जायसवाल ने किया। आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रों सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
0 Comments