Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर की हृदय रेखा महात्मा गांधी मार्ग का सुनियोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल

शहर की हृदय रेखा महात्मा गांधी मार्ग का सुनियोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल
देवास। [शकील कादरी] शहर के सबसे व्यस्ततम महात्मा गांधी मार्ग को सुनियोजित विकास एवं सौंदर्यीकृत सुसज्जित करने की दिशा मे नगर पालिक निगम, देवास द्वारा निर्माण कार्य लगभग 10 दिवसों मे प्रारंभ किया जावेगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए समग्र रूप से बताया कि मार्ग चौड़ीकरण मे बाधक निर्माणों को हटाने के पश्चात् मार्ग की कुल चौड़ाई 15 मीटर होकर सर्वप्रथम पानी निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य किया जावेगा, जिसमे मार्ग के दोनो तरफ 2 बाय 2 चौडाई एवं गहराई की नालियां निर्मित्त की जावेगी। इसमे मार्ग के मान से आदर्श गहराई बढ़ती जावेगी, इसमे सर्विस ऐरिया (युटीलिटी डग) जिसमे बड़े पाईप लगेगें। केबलींग का एवं अन्य आवश्यक कार्य किये जावेगे। इस कार्य मे 3 फीट (6 बाय 6) एवं 2 फीट सर्विस ऐरिया कुल 5 फीट के क्षेत्रफल मे कार्य होगा।
निर्मित की जाने वाली नाली पर आकर्षक पेवर्स ब्लाक्स लगाये जाऐगें। जिसमे कर्व-स्टोन लगेगे ताकि टू व्हीलरों फोर व्हीलरों के चढ़ने मे आसानी होगी। इसमे मार्ग के दोनो तरफ बीच-बीच मे सफाई व अन्य मरम्मत कार्य एवं पानी निकासी हेतु चेम्बरों का निर्माण किया जावेगा। महापौर ने आगे बताया कि आवागमन की सुलभ सुविधाओं हेतु मार्ग का चौड़ीकरण 12 मीटर (40 फीट) का मार्ग निर्माण होगा, जिसमे मार्ग को डामरीकृत किया जावेगा। इसके पूर्व मार्ग के मध्य सीवरेज लाईन डाली जावेगी, मार्ग पर आकर्षक विद्युत व्यवस्था के अंतर्गत दोनों तरफ स्ट्रीट लाईट होगी एवं विद्युत का पूर्ण कार्य अंडर ग्राउंड होगा। जिससे तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही वर्तमान विद्युत व्यवस्था के पोल्स हटाये जायेगें। मार्ग को सुंदर एवं आकर्षक बनाये जाने हेतु मार्ग पर बड़े गमलों को स्थापित करने के साथ ही बड़े पौधो को भी लगाया जावेगा।
महापौर ने आगे बताया कि मार्ग के व्यवसायियों, दुकानदारों के व्यवसायों में किसी प्रकार बाधित न हो इस हेतु मार्ग का निर्माण जनता बैंक चौराहे से गांजा भांग चौराहे तक तथा गांजा भांग चौराहे से सुभाष चौक एवं सुभाष चौक से नावेल्टी चौराहे तथा नावेल्टी चौराहे से तहसील चौराहे तक एवं तहसील चौराहे से सयाजी द्वार तक निर्मित करेगें। मार्ग पर निर्माण कार्य लगभग 10 दिवसों मे प्रारंभ करेगें।
महापौर ने आगे बताया कि हमारा उद्देश्य मार्ग के चौड़ीकरण मे बाधित निर्माणों को हटाया जाकर निरंतर विस्तारित होते शहर के प्रमुख मार्ग को चहुमुंखी विकास की नवधारा से जोड़कर सौगात देना है। मार्ग चौड़ीकरण में व्यापारियों क्षेत्र रहवासियों द्वारा जो अतुलनीय सहयोग दिया है सभी व्यापारी बन्धुओं एवं रहवासियों का हृदय से धन्यवाद देती हूं एवं आभार मानती हूं। आपके द्वारा दिया गया सहयोग हमारे लिये सर्वोपरी रहा है।





Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...