देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के अध्यक्ष मनोज बिंदल के पिताजी एवं जनता बैंक के पूर्व सीनियर अकाउंटेंट, रैनबैक्सी एवं टाटा कोऑपरेटिव संस्था के पूर्व प्रबंधक एवं समाजसेवी महेशचंद्र बिंदल का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय श्रीवास्तव, मोहन सिंह ठाकुर, भाजपा नेता यशवंत तिवारी, वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सोहन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विजयवर्गीय समाज के वरिष्ठ नेता राजेश विजयवर्गीय, लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष अनिल नागर, आर.सी पालीवाल, औसाफ कुरैशी, राधेश्याम अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विनोद बिंदल, नितिन बिंदल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

0 Comments