Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्टेट मिनी गोल्फ चैंपियनशिप संपन्नइंदौर एवं देवास चैंपियन बने

स्टेट मिनी गोल्फ चैंपियनशिप संपन्न
इंदौर एवं देवास चैंपियन बने
देवास। जिला मिनी गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वप्निल जैन ने बताया कि दो दिवसीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप पद्मजा हाई सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई । चौथी जूनियर एवं सब जूनियर में गोल्फ चैंपियनशिप में प्रदेश के 12 जिलों ने भाग लिया 200 बालक बालिका इस आयोजन में शामिल हुए। देवास में ही मध्य प्रदेश टीम का चयन किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 जनवरी से 8 जनवरी तक नागपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर कोमल जैन, विशेष अतिथि गिरीश ननवानी, पूर्व पार्षद अर्जुन यादव, कनक ननवानी, विक्रम अवार्ड एवं विश्वामित्र सचिन कस्तूर, मिनी गोल्फ के प्रदेश सचिव कौशल शिवहरे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय रेवाड़ी, सुरेंद्र सिंधु, मनोज यादव आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत देवास जिला मिनी गोल्फ के अध्यक्ष स्वप्निल जैन, अनिल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, रागिनी चौहान आदि ने किया। मुख्य अतिथि राजीव खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवास नगर में निरंतर खेलों के प्रति जागरूकता आ रही है। खेलों की आयोजन में पधारे समस्त खिलाड़ियों से अनुशासन में रहने की अपील की। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है सभी को खेलना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर कोमल जैन ने कहा कि खेलों में भागीदारी राष्ट्रीय स्तर देवास की पहचान बन रही है इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। विशेष अतिथि गिरीश ननवानी नें अपने उद्बोधन में कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है जो जीता है उसे भी बधाई जो हारा हैं उन्हें भी बधाई अगली बार जीत का प्रयास करें अपना मनोबल बनाकर रखें। प्रतियोगिता की जानकारी मध्यप्रदेश मिनी गोल्फ के सचिव कौशल शिवहरे ने दी। कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा ने किया तथा आभार अनिल श्रीवास्तव ने माना। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-
जूनियर बालक टीम इवेंट में इंदौर जिला 349 प्रथम, देवास जिला 366 द्वितीय, इंदौर कार्पो 387, मंदौर जिला 494 चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग टीम इवेंट में देवास जिला 396 प्रथम, इंदौर जिला 422 द्वितीय तथा उज्जैन जिला 445 तृतीय रहा।
टीम इवेंट बालक वर्ग डबल में लेकांश, देव नर्मदापुरम प्रथम, कृष्णा, आर्यन इंदौर द्वितीय, रिद्धि, निमेश विदिशा तृतीय, अफसर, काव्यांश मंदसौर चतुर्थ रहे। इसी प्रकार बालिका डबल में आरती, आभा देवास प्रथम, वंशिका, प्राची इंदौर कार्पो. द्वितीय रहे। बालक वर्ग सिंगल में आयुष राजगढ़ प्रथम, प्रशांत इंदौर कार्पो द्वितीय, अमरनाथ शर्मा देवास तृतीय, धीरज रतलाम चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग सिंगल मंे योगिता इंदौर कार्पो. प्रथम, सुरभि राजपूत नर्मदापुरम द्वितीय, गिरिजा दांगी राजगढ तृतीय, कनक जैन देवास चतुर्थ रही। मिक्स डबल में आकाश, भूमिका इंदौर प्रथम, धीरज, निशा रतलाम द्वितीय, आयुष, गिरिजा राजगढ तृतीय, अनिरूद्ध, आरती देवास चतुर्थ रहे।
सबजूनियर टीम इवेंट बाईज में इंदौर जिला 460 प्रथम, इंदौर कार्पो 484 द्वितीय, देवास जिला 501 तृतीय, नर्मदापुरम 507 चतुर्थ। बालिका वर्ग में इंदौर जिला प्रथम । बाइज डबल्स में आदित्य चौधरी, आर्यन देवास प्रथम, तनिष्क, यशवर्धन नर्मदापुरम द्वितीय। बालिका वर्ग में शिवांगी, प्रिया देवास प्रथम, आकांशा, अर्शिनी नर्मदापुरम द्वितीय। बाइज सिंगल में जसप्रीत देवास प्रथम, अभिमन्यु राजगढ द्वितीय, सिद्धार्थ मंडलोई देवास कार्पो. तृतीय, मनन श्रीवास्तव देवास जिला चतुर्थ। बालिका वर्ग सिंगल में यशस्वती चौहान इंदौर प्रथम, लावण्या सेंगर नर्मदापुरम द्वितीय, वंशिका कनाडिया देवास तृतीय, पाखी परमार देवास चतुर्थ रही। मिक्स डबल में समर्थ, वंशिका नर्मदापुुरम प्रथम, मनन, वंशिका देवास द्वितीय, यश, लावण्या इंदौर तृतीय रही।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...