देवास: भारतीय स्त्री शक्ति देवास इकाई की बैठक की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा एवं प्रांतीय सचिव एडवोकेट गीतांजलि चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा द्वारा भारतीय स्त्री शक्ति का परिचय एवं पंच सूत्रीय कार्यों का विस्तृत में जानकारी दी गई एवं प्रांतीय सचिव गीतांजलि चौरसिया द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रमा यार्दी, उपाध्यक्ष नीता सिरपुरकर, सचिव डॉ दिव्या दुबे, सहसचिव मंजू जैन, सह सचिव नीत अरोरा, कोषाध्यक्ष रेनू गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष पूनम शर्मा, कार्यालय मंत्री सुमन कुमावत, सदस्य शकुंतला दुबे, छाया कानूनगो, राखी द्विवेदी, अनीता चौधरी, रुचिका बर्डे आदि है। डॉ दिव्या दुबे द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

0 Comments