देवास। भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के देवास प्रवास पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभिनंदन से अभिभूत चावड़ा ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं, और उनका यह स्नेह सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी देवतुल्य कार्यकर्तागणों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत समारोह क़ो संगठन सोच के धनी किसान मोर्चा प्रदेशध्यक्ष श्री जयपाल सिंह जी ने प्रदेश संगठन की मंशानुरूप एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया। साथ ही संगठनात्मक विषयो की भी समीक्षा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने अपने मित्र जयपाल सिंह साथ बिताये कालखंड का उल्लेख करते हुवे जयपाल सिंह की संगठन निष्ठा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देवास–शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भवरा जी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भेरूलाल अटारिया, शीतल गेहलोद सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं किसान मोर्चा के बंधुगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments