मध्य प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन,,,
देवास। मध्य प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन शहर इकाई देवास के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया एवं साथियों ने युवक कांग्रेस जिला महासचिव यशवीरसिंह गोयल के नेतृत्व में देवास में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज आरम्भ करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल को संबोधित ज्ञापन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. एस पी एस राणा को प्रस्तुत किया। ज्ञापन में कहा गया कि बड़ी संख्या में देवास के विद्यार्थियों को इंदौर,उज्जैन एवं भोपाल उच्च अध्ययन के लिए जाना पड़ता है जिससे उनके समय एवं धन का अपव्यय होता है। अतः आगामी सत्र से देवास में मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज आरम्भ किए जाए इसके अलावा देवास में विश्वविद्यालय भी आरम्भ किया जाए, छात्र एवं छात्राओं के लिए तीन तीन अतिरिक्त छात्रावास आरम्भ करने की भी मांग की गई है। यूनियन द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रसंघ के निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से आरम्भ करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन का वाचन सोहन सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर अंकित सिंह झाला, प्रिंस राठौर, अजय मालवीय, आकाश परमार, मयूर चौहान, शिवम् शर्मा, चेतन चौहान, सुमित सिंह सिसोदिया, अभिषेक उज्जैनी, शुभम ठाकुर, संदीप बोड़ाना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Comments