बच्चों ने हल किए गणित के सवाल
राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया
देवास। राष्ट्रीय गणित दिवस केअवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गतिविधियां आयोजित की गई। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए गणित की गतिविधियां आयोजित करवाई गई। गणित की पहेलियां, अंको का जादू, विभिन्न प्रकार के प्रमेय, रेखा गणित के चित्र बनाए गए।
बच्चों को बताया गया कि रामानुजन ने किस प्रकार गणित के विभिन्न आयाम स्थापित किए।
रामानुजन ने अपने छोटे से जीवनकाल (32 वर्ष) में लगभग 3,900 से अधिक सूत्र और प्रमेय दिए, जिनमें से कई आज भी गणितज्ञों के लिए शोध का विषय हैं और आधुनिक विज्ञान की नींव रख रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मालवीय, अलका परमार, उपस्थित थे।

0 Comments