Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त श्री जाफरी ने किया क्षिप्रा बैराज का निरीक्षण,,,बैराज का रख-रखाव और सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता-उपायुक्त श्री जाफरी

उपायुक्त श्री जाफरी ने किया क्षिप्रा बैराज का निरीक्षण,,,
बैराज का रख-रखाव और सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता-उपायुक्त श्री जाफरी
देवास। 26 दिसंबर 2025, नगर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने ग्राम अलीपुर टुमनि स्थित क्षिप्रा बैराज का निरीक्षण कर बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के प्रावधानों के तहत बांध का सुरक्षा मूल्यांकन करने और रोड मैप व एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। उपायुक्त श्री जाफरी ने निरीक्षण के दौरान बाँध की तटबंध,स्पिलवे,
गेटों,जलस्तर और संरचनात्मक स्थिति का सूक्ष्मता से जायजा लिया।
प्रभारी कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि उपायुक्त श्री जाफरी ने क्षिप्रा बैराज की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी बैराज की नियमित रूप से जांच करे और समय समय पर उसका रखरखाव करे,साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सतर्क करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से बंधान में जलभराव व जल स्तर की दैनिक समीक्षा करें। निरीक्षण में तटबंध पर कहीं-कहीं हल्के कटाव एवं झाड़-झंखाड़ की समस्या पाई गई। जिस पर संबंधितों को  तत्काल सफाई एवं मरम्मत कराने के लिए कहा गया। निरीक्षण में कंट्रोल रूम को व्यवस्थित करने, टीन शेड का निर्माण करवाने, ब्रिज के रैंप को दुरुस्त करने, पानी के लेवल के स्केल को रंग -रोगन करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण में सहायक यंत्री दिनेश चौहान और जल वितरण विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...