निगम मे उपायुक्त श्री जाफरी ने दिलाई सुशासन दिवस की शपथ ली
देवास। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर गुरूवार को जन्म दिवस होने पर उस दिवस शासकीय अवकाश होने के कारण शासन निर्देशानुसार नगर निगम कार्यालय मे 24 दिसम्बर बुधवार को श्री वाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूपे मे मनाते हुये निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा निगम अधिकारियो व कर्मचारियों सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त आरती खेडेकर, प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, विशाल जगताप, उमेश चतुर्वेदी, विशाल जोशी, अरूण तोमर, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख, चंदा गिल्लोरे, मोईज अंसारी, नारायण श्रीवास, मुजफ्फर अली, सुनिल जोशी, हेमन्त कामले, अंकित कुशवाह, सविता कोठानी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments