उपायुक्त श्री जाफरी ने किया रसोई केंद्रों और साईं मंदिर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण,,
योजना केंद्रों पर रोटी को चखकर गुणवत्ता देखीदेवास दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत संचालित साईं मंदिर एम.जी.रोड पर स्थित रसोई और बावड़िया क्षेत्र स्थित रसोई केन्द्रों का नगर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने औचक निरीक्षण कर संस्थाओं को भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साईं मंदिर स्थित रैन बसेरे के बंद होने पर केयर टेकर किशोर रामप्रसाद कुशवाहा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर पूछा कि कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने पर क्यों ना तीन दिन के वेतन की कटौती की जावे।
निगम के एन.यू.एल.एम. विभाग के सिटी मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि उपायुक्त श्री जाफरी ने रसोई केंद्रों और साईं मंदिर स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण के दौरान योजना केंद्रों पर रोटी को चखकर भोजन की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने रसोई केंद्र पर उपस्थित योजना के लाभार्थी मोहनलाल जायसवाल निवासी शाजापुर अकोदिया मंडी झंडा खेड़ा, लालमोहन निवासी पटेल नगर से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। 68 वर्षीय रमेश बोडाना जो बरखेड़ी पोस्ट ऑफिस में पानी भरने का कार्य करते हैं उनकी मासिक आय मात्र 365 रुपए प्रतिमाह है वह बावड़िया रसोई से भोजन प्राप्त करते है उन्होंने बताया कि इस रसोई की वजह से उन्हें सुविधा प्राप्त हुई है। उपायुक्त ने रसोई केंद्रों के संचालकों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को गरम भोजन ही परोसा जाए। निरीक्षण में एनयुएलएम शाखा से मुजफ्फर अली, हेमंत श्रीवास भी साथ थे।

0 Comments