उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
देवास। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के देवास आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं संगठनात्मक विषय उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे। देवड़ा ने कार्यकर्ताओं की बात गंभीरतापूर्वक सुनी तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर मिला, जिससे उन्हें सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर खातेगांव विधायक आशीष
शर्मा, हाटपीपलिया विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पवार, सहित कई पदाधिकारी का कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments