Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से भी पहुंचे,,महासभा के पदाधिकारीगण अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक एवं प्रदेश सभा गुजरात कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुजरात राज्य के नडियाद शहर में सम्पन्न हुआ

प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से भी पहुंचे महासभा के पदाधिकारीगण 

अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक एवं प्रदेश सभा गुजरात कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुजरात राज्य के नडियाद शहर में सम्पन्न हुआ 
देवास। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक बैठक एवं प्रदेश सभा गुजरात की नवगठित कार्यकारिणी का शपथविधि समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथि आगमन और मंचासन के साथ कार्यक्रम का भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर आरती के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। 
प्रदेश सभा म.प्र. द्वारा समाज हित में लिए गए निर्णय को राष्ट्रीय पटल के मंच पर अवगत करवाते हुए अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला ने कहा मध्यप्रदेश के सामाजिक बंधुओं से समन्वय से प्रदेश के 25 जिलों में निर्विरोध चुनाव करवाए, इसके लिए सामाज बंधु एवं चुनाव अधिकारी बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। यह देश में पहला प्रदेश है, जहां सभी 25 जिलाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुए। साथ ही आज के आयोजन में 60 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी मध्यप्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माया शर्मा के नेतृत्व में रही। इसके लिए श्रीमती माया शर्मा बधाई की पात्र हैं। साथ ही समाज में आपसी मतभेद, भाई बटवारे, पति पत्नी में मतभेद निवारण के लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी का गठन किया गया जिसके सुखद परिणाम मिलने लगे हैं। समाज उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के कमजोर परिवारों को समाज के भामाशाहों के सहयोग से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है जिससे समाज का विकास हो रहा है। समारोह में रविशंकर शर्मा पूर्व प्रधान महासभा, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महासभा सविता शर्मा, नानुरामजी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, घनश्याम पवार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, खुशीराम हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, रतन लाल जांगिड राजनैतिक सलाहकार ने भी संबोधित किया। 
इससे पूर्व सर्व प्रथम राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड को मचांसीन करवाकर भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। मंच पर पूर्व प्रधान कैलाश बरनेला, रविशंकर जांगिड, अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमराराम जांगिड, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सविता शर्मा, समाजसेवी सुरेन्द्र शर्मा महामंत्री सांवरमल जांगिड, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण शर्मा, कानुनी सलाहकार सुरेंद्र वत्स, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपेश जांगिड, जांगिड रत्न मोहनलाल दायमा, अध्यात्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतपाल वत्स, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं गुजरात आदि प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं युपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी, महासभा मिशन डेढ़ लाख प्रभारी रामजीलाल जांगिड, राजनिति प्रकोष्ठ के सलाहकार रतनलाल जांगिड, महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश अध्यक्ष माया शर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासचिव मिनु शर्मा, कोर कमेटी सदस्य आदि को मंचासीन करवाकर स्वागत सत्कार किया गया।
सदन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने पिछले तिमाही में महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य जो परम् पिता परमेश्वर के श्री चरणों में विलीन हो गये, उन पुण्यात्माओं की शांति के लिए सभी ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एजेंडा अनुसार मिटिंग का विधिवत शुभारंभ किया। 
राष्ट्रीय प्रधानजी की अनुमति से महामंत्री ने महासभा की त्रैमासिक गतिविधियों की प्रगति का ब्यौरा सदन को दिया। जिस पर सदन में उपस्थित पदाधिकारियों ने महासभा द्वारा उल्लेखनीय कार्य के लिए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अनुमोदन किया।
महासभा की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इस मौके पर प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला एवं नवनिर्वाचित गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जांगिड के अथक प्रयासों से समाज के भामाशाहों ने महासभा की उच्चतम श्रेणी के एक-एक लाख रुपए के 14 प्लेटिनियम सदस्य बनने की घोषणा की गई। प्रधानजी ने सभी प्लेटिनम सदस्यों का स्वागत सत्कार कर आभार जताया।
अंत में गुजरात प्रदेशसभा के समाज बंधुओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रीय प्रधान रामपालजी जांगिड ने करवाकर मिटिंग का समापन किया गया। 
मध्यप्रदेश महासभा से ये हुए शामिल
मध्य-प्रदेश से पूर्व प्रधान कैलाश बरनेला, प्रदेश प्रभारी रतन लाडवा इन्दौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोर कमेटी सदस्य पीडी शर्मा देवास, उप प्रधान सुशील कुमार (मुन्नाभाई) इन्दौर, उप प्रधान गिरधारीलाल जांगिड खरगोन, शिवपाल शर्मा बेटमा, मंदिर अध्यक्ष राकेश शर्मा देवास, राधेश्याम पांचाल, हरिओम शर्मा देवास, देवास जिलाध्यक्ष पप्पू शर्मा, नेमीचन्द शर्मा, उप प्रधान रमेश शर्मा उज्जैन, उपाध्यक्ष जीवनबाला शर्मा इंदौर जिला अध्यक्ष मीना शर्मा उज्जैन, जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सुमन बड़वाल, मुख्य सलाहकार संगीताजी आसदेवा, प्रभारी सीमा शर्मा, मंत्री पारूल शर्मा, कार्यकर्ता सीमा शर्मा उज्जैन आदि शामिल हुए। यह जानकारी धर्मेंद्र पिपलोदिया मीडिया प्रभारी प्रदेश सभा मध्यप्रदेश ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...