सतवास उपचुनाव की जीत पर जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का किया स्वागत
देवास। कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से जिले की बागली विधानसभा की सतवास नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोनम शाह की जीत पर चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम का आतिशबाजी, ढोल एवं पुष्पमालओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार हमने सतवास में जीत हासिल की है उसी प्रकार से हम पांचों विधानसभाओं में भी कार्यकर्ताआंे के साथ मेहनत कर जीत हासिल करेंगेे। इस अवसर पर पं. रितेश त्रिपाठी, राजा पड़ियार, सिद्धार्थ माहुरकर, दिपेश हरोड़े, एजाज शेख नीलम, हफीज घोसी, जितेन्द्र गौड़, रूपेश कल्याणे, इशान राणा, हर्षद गौड़, आरिफ मेव, रईस कामदार, दीपेश कानूनगो, प्रथमसिंह पंवार, रियाज नागोरी, अंकित खरे, अविनाश जाटवा, इरशाद कुरेशी, वसीम हुसैन, कुद्दुस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी यशवंत कुशवाह ने दी।
0 Comments