Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बागली उप जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बागली उप जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

देवास : [शकील कादरी] राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास 
श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को उप जेल बागली में दोपहर 12:00 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  किया गया।  
     माननीय अध्यक्ष द्वारा उक्त शिविर में निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी, साथ ही बंदियों को नशे से दूर रहने हेतु भी जागरूक कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश दी !
 उक्त शिविर में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं उप अधीक्षक उप जेल बागली सहित जेल स्टाफ एवं बंदी गण उपस्थित रहे I
  

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...