इनरव्हील क्लब ने किया गर्म कपड़ों का वितरण,,
महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं महिला शोषण हेतुु जागरूकता रैली निकालीदेवास। इनर व्हील क्लब देवास 304 में अध्यक्ष मोनिका जैन के नेतृत्व में दो महत्वपूर्ण सेवा परियोजनाएँ सफलतापूर्वक संपन्न की गईं। पहली सेवा परियोजना द ,ओरेज वर्ल्ड के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं महिला शोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नर्सिंग कॉलेज में शपथ कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं के हित में बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई एवं उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में दूसरी सेवा परियोजना के अंतर्गत जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को शीतकाल से बचाव हेतु कंबल, स्वेटर एवं जैकेट का वितरण सभी बहनों की ओर से किया गया। यह वितरण जवाहर नगर से लेकर विकास नगर तक ब्रिज के नीचे रहने वाले लोगों को किया गया। साथ ही साईं मंदिर एवं खेड़ापति मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को भी कंबल एवं गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। इन दोनों सेवा परियोजनाओं में निशा राठौर, मीना वर्मा, प्रीति यादव, नीला तिवारी, चंद्रकांता शर्मा, सरोज तिवारी एवं मेघा शर्मा, उषा जोशी, अपर्णा देशपांडे और श्वेता निगम व क्लब की सक्रिय बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। इनर व्हील क्लब देवास 304 द्वारा किए गए ये सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले एवं प्रेरणादायक रहे।

0 Comments