देवास। संस्था मानस द्वारा शुक्रवार को आईटीआई प्रांगण में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क गर्म कपड़े, नए स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पत्रकार खुमानसिंह बैस एवं मयूर व्यास उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिंगिंग फार चेरिटी के कलाकारों द्वारा देश भक्ति के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों ने संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं उनकी टीम के कार्यो की प्रशंसा करते हुए अनुकरणीय बताया। संस्था सचिव राजेश पटेल ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, शिक्षण सामग्री, साइकिल, तथा अन्य जरूरतमंदों को कंबल आदि का वितरण किया जाता है। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आईटीआई प्रांगण में प्रतिदिन निशुल्क ट्यूशन एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, गौ सेवा के लिए कार्य किया जा रहा है, इस तरह के सेवाकार्य निरंतर चलते रहते है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सचिव राजेश पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. जुगलकिशोर राठौर, जगदीश परिहार, जगदीश सिरोलिया, रमेशचंद्र चौधरी, सुनील पाल, मंजु दांडे, सोनू दांडे आदि उपस्थित थे। आभार जगदीश परिहार ने माना।

0 Comments