देवास। क्षेत्रीय कृषि मंडी व्यापारी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उज्जैन मंडी प्रीमियर लीग द्वारा किया गया। जिसमें व्यापारियों की आठ टीम के मध्य 12 रोमांचक मुकाबले हुए। संपूर्ण टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवास कृषि मंडी व्यापारी ऋषभ रितेश जैन गौतमपुरा वाला को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विनायक सुपर किंग टीम ने सभी मुकाबले में जीत हासिल की तथा यह खिताब जीता। व्यापारी संगठन ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ व्यापारियों का पारिवारिक मिलन समारोह भी संपन्न हुआ। आगामी कार्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश स्तर पर यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित की जाकर व्यापारियों के स्वास्थ्य , सेहत एवं स्वस्थ्य मनोरंजन की दिशा में रचनात्मक पहल की जावेगी। उक्त जानकारी विजय जैन ने प्रदान की।

0 Comments