देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-देवास की टीम ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए मानवता की एक छोटी सी पहल की और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को स्वेटर, कंबल, जैकेट, मोजे और टोपियां वितरित की। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि खुले आसमान के नीचे या कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत कठिन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने मिलकर यह प्रयास किया है ताकि कोई भी अभाव के कारण ठंड से न ठिठुरे। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में हम सब मिलकर हाथ बढ़ाएं ताकि कोई भी ठंड से न ठिठुरे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री शीतल निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष सीता श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, ममता वर्मा, संगीता कानूनगो उपस्थित रहे।

0 Comments