देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास द्वारा डॉक्टर एस एस मालवीय के सहयोग से प्रति माह वरिष्ठ नागरिको हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पिछले 2 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। डॉक्टर मालवीय ने शासकीय सेवा में रहते हुए स्वास्थ्य सुधार के विश्वसनीय कार्य किए सेवानिवृत होने के पश्चात भी वरिष्ठजनों की सेवा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर परिक्षण किया एवं स्वास्थ्य लाभ दिया। उनके सराहनीय सहयोग को देखते हुए पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ एवं चामुंडा सेवा समिति द्वारा डॉक्टर एस एस मालवीय का हार्दिक अभिनंदन करते हुए पुष्पमाला, शाल, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर आत्मिक स्वागत सम्मान किया। संघ के वरिष्ठ संरक्षक मार्गदर्शक एम एल मालवीय देवड़ा, जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, तहसील अध्यक्ष अनिल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ पी सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, कांन्तिलाल पटेल के साथ ही चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा आदि सदस्यों ने स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टर एस एस मालवीय की पूरी टीम का भी स्वागत सम्मान किया गया। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया।

0 Comments