Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वैश्य महासम्मेलन की पारिवारिक पिकनिक संपन्न

वैश्य महासम्मेलन की पारिवारिक पिकनिक  संपन्न
देवास। वैश्य महासम्मेलन महिला ईकाई द्वारा देवास में भव्य  पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वैश्य समाज के सभी वर्गों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, पारिवारिक एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यों के स्वागत तथा परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महा तंबोला कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उपस्थितजनों में उत्साह का संचार किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी थे । जबकि अध्यक्षता  जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष राखी झालानी ने की । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता हरीश महाजन उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत तहसील अध्यक्ष रूपाली गुप्ता, रेशु गुप्ता, शशि दुसाद, ऋतु गुप्ता, संगीता मेहता, प्रियंका खंडेलवाल, मीना विजयवर्गीय, माधुरी पोरवाल ने किया । इस दौरान विभिन्न खेल तथा स्पर्धाओं के विजेताओं को ईनाम भी दिये गए । कार्यक्रम का समापन मालवा के पारंपरिक भोज के साथ हुई । कार्यक्रम में गौरव गुप्ता, रजनीश पोरवाल, गौरव खंडेलवाल, पवन गोयल, राजेंद्र विजयवर्गीय, शिव संघवी नितिन गुप्ता , महेंद्र बाकलीवाल ,राजेश विजयवर्गीय, प्रो. नीलेश महाजन , डॉ सुधीर महाजन, प्रकाश गर्ग , महेंद्र बंसल एवं महेश अग्रवाल , मनोज गुप्ता , मुकेश गर्ग,मनोज महाजन, खिलोक विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रूपल सोमानी ने किया आभार कोषाध्यक्ष रीना जैन ने व्यक्त किया । यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की मीडिया प्रभारी नेहा गुप्ता ने दी ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...