देवास। मध्य प्रदेश प्रांतीय सभा के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ओर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास की अनुशंसा से मध्य प्रदेश प्रांतीय गुर्जर गोड ब्राह्मण युवक संघ के अध्यक्ष निखिल तिवारी ने देवास के कर्मठ समाजसेवी तथा सर्व ब्राम्हण युवासंघ के जिला उपाध्यक्ष को पं. प्रणय व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। व्यास के मनोनयन पर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, अशोक उपाध्याय, विनोद शर्मा, महेश व्यास, अखिलेश व्यास, अखिलेश दुबे, वासु शर्मा ओर कई समाज बंधुओं ने बधाई प्रेषित की।

0 Comments