Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार रात को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया,,–---------वार्डों में अनुपस्थित पाए जाने वाले डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए–-------- कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से उपचार, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में ली जानकारी

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार रात को  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया,,
–---------
वार्डों में अनुपस्थित पाए जाने वाले डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए
–--------
  कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न वार्डों में जाकर  मरीजों से उपचार, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में ली जानकारी 
 देवास 13 दिसंबर [शकील कादरी]कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार रात को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने  वार्डों में पहुँचकर मरीजों से उपचार, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। 
          निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में डॉक्टर और नर्स अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधितो  के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान  एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और मेटरनिटी में स्टॉफ नर्स अनुपस्थित पाई गई। जिसपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
    निरीक्षण के दौरान  कलेक्टर श्री सिंह से जिला अस्पताल के रसोई घर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सपना शर्मा, आरएमओ अजय पटेल सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...