देवास: एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टोंककला द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, अनुभवात्मक एवं करियर उन्मुख जानकारी प्रदान करना था।
शैक्षणिक भ्रमण का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जहाँ प्राचार्य श्री भूपेंद्र सूर्यवंशी एवं उपप्राचार्य श्री विष्णु प्रसाद जी आर्य द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वय ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर भ्रमण करने तथा इस शैक्षणिक अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा दी।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इंदौर के प्रमुख शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। चिड़ियाघर (जू) भ्रमण के समय विद्यालय की जीव विज्ञान शिक्षिका श्रीमती श्वेता जी तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को जीवाश्मों एवं विभिन्न जीव-जंतुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जैव विविधता, जीवों की संरचना एवं संरक्षण के महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
श्री हरिओम जी पटेल द्वारा विद्यार्थियों को आसपास होने वाली कृषि गतिविधियों, विभिन्न प्रकार की खेती, जैविक खेती के लाभ, तथा पशुओं के लिए चारा उत्पादन एवं पशुपालन से जुड़ी खेती के विषय में जानकारी दी गई।
वहीं शिवम बिसेन सर द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं भविष्य के रोजगार अवसरों से अवगत कराया गया।
विद्यालय के आईसीटी शिक्षक श्री अक्षय गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को इंदौर स्थित आईटी पार्क का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के वर्तमान स्वरूप, आधुनिक तकनीकों तथा भविष्य में आईटी क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती रेखा परिहार, श्रीमती रितिका मजूमदार, श्रीमती हंसा चौधरी, श्रीमती कविता कोरी, श्रीमती रीना सेंधव, श्रीमती रीना चौधरी, कु. दिशा सोलंकी एवं श्रीमती वर्षा पांचाल एवं शिक्षक श्री संदीप बघेल का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।
भ्रमण के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंदौर का यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की बात कही।

0 Comments