Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ज्ञान सागर अकादमी में अभिव्यक्ति के माध्यम से दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

ज्ञान सागर अकादमी में अभिव्यक्ति के माध्यम से दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
देवास। मुखर्जी नगर स्थित ज्ञान सागर अकादमी में वार्षिक उत्सव अभिव्यक्ति 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक महेश थाहिरानी, जीएसईजी के अन्य प्राचार्याे की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात  छात्रों द्वारा अनेक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। समारोह में धर्म, मूल्य, संस्कृति, पर्यावरण आदि सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया था, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से किया गया था, और सभी छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
 ज्ञान सागर अकादमी की प्राचार्या किरन सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन साझा किया तथा छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह की प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...